Very Heavy Rain Today IMD Alert: सावधान!.. पूरे राज्य में होने वाली है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी, आप भी पढ़ लें

Ads

Very Heavy Rain Today IMD Alert for West Bengal: IMD ने प.बं. के कई जिलों में सात अगस्त तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 03:42 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 03:44 PM IST

Very Heavy Rain Today IMD Alert for West Bengal || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • 7 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।
  • कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में तेज बारिश की संभावना।
  • बसीरहाट में 24 घंटे में 111 मिमी वर्षा दर्ज।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि मानसून सक्रिय है और मौसम की स्थिति बारिश के लिए अनुकूल बनी हुई है। (Very Heavy Rain Today IMD Alert) इसी वजह से 7 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश का अनुमान

आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा जिलों में बहुत तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम, पुरुलिया और पश्चिम बर्धमान में शुक्रवार तक भारी बारिश का अनुमान है। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में भी शुक्रवार तक अच्छी और भारी बारिश हो सकती है।

तटीय इलाकों में जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले दो दिनों से तटीय इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। अगले दो दिनों तक यहां भी बारिश जारी रहने की संभावना है। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव और लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जानिए कहां कितनी हुई बारिश

गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में उत्तर 24 परगना के बसीरहाट में सबसे ज्यादा 111 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी दौरान कोलकाता में 66 मिमी और सॉल्ट लेक में 62 मिमी बारिश हुई। (Very Heavy Rain Today IMD Alert) राज्य के अन्य इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। कलाईकुंडा में 77 मिमी, केनिंग में 56 मिमी, सागर द्वीप में 53 मिमी और हल्दिया में 52 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इन्हें भी पढ़ें:

ओला इलेक्ट्रिक ने देशभर में बिक्री, सेवा नेटवर्क डीलर भागीदारों के लिए खोला

वाराणसी में भोर की पहली किरण के साथ गूंजेंगी शिव स्त्रोत की स्वर लहरियां

विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर सवा दो बजे तक स्थगित

जम्मू कश्मीर के धार्मिक संगठन ने सूअर के मांस से बने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री पर जताई आपत्ति

उमर ने बाढ़ प्रभावित राजौरी का दौरा किया, राहत एवं पुनर्वास कदमों की समीक्षा की

प्रश्न: पश्चिम बंगाल में भारी बारिश कब तक होगी?

उत्तर: आईएमडी के अनुसार सात अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

प्रश्न: किन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है?

उत्तर: पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा में अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी हुआ।

प्रश्न: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश कहां हुई?

उत्तर: उत्तर 24 परगना के बसीरहाट में 111 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।