कनाडा की पुलिस ने टोरंटो में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में गोलीबारी की जांच शुरू की

Ads

कनाडा की पुलिस ने टोरंटो में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में गोलीबारी की जांच शुरू की

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 09:05 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 09:05 PM IST

टोरंटो, 10 मार्च (एपी) कनाडा पुलिस मंगलवार तड़के टोरंटो स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर कथित गोलीबारी के मामले की जांच कर रही है।

इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

टोरंटो पुलिस ने बताया कि उसे सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि किसी ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर गोलीबारी की है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि उसने यूनिवर्सिटी एवेन्यू और क्वीन स्ट्रीट वेस्ट के पास घटनास्थल का दौरा किया।

पुलिस ने पोस्ट में कहा, ‘‘गोली चलने के सबूत मिले हैं।’’

पुलिस ने संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

एपी शफीक प्रशांत

प्रशांत