यमन तट के पास लाल सागर में मालवाहक जहाज पर हमला: ब्रिटिश सेना

Ads

यमन तट के पास लाल सागर में मालवाहक जहाज पर हमला: ब्रिटिश सेना

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 04:49 PM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 04:49 PM IST

दुबई, पांच जुलाई (एपी) यमन के समुद्री तट के निकट लाल सागर में एक मालवाहक जहाज पर हमला किया गया है। ब्रिटिश सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

‘यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ (यूकेएमटीओ) केंद्र ने बताया कि यह हमला तटीय शहर होदेदा के निकट हुआ, जो ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में है।

केंद्र के अनुसार ‘‘अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने जहाज पर हमला किया।’’

यूकेएमटीओ ने कहा कि संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। किसी समूह ने अभी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यमन के हूती विद्रोहियों ने जहाजों पर फिर से हमले शुरू करने की धमकी दी है। हालांकि विद्रोहियों ने अभी तक ऐसे हमले शुरू नहीं किए हैं।

हूती प्रवक्ता ने टिप्पणी के अनुरोध पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

हाल के दिनों में सोमाली समुद्री डाकू भी अदन की खाड़ी में सुदूर इलाकों में सक्रिय रहे हैं।

यूकेएमटीओ के अनुसार, संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने एक जुलाई को यमन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बंदरगाह शहर बालहाफ से 76 समुद्री मील (140 किलोमीटर) दक्षिण में एक जहाज पर हमला किया था।

एपी देवेंद्र सुरेश

सुरेश