CBSE 12th Board Exam Cancel: 12वीं बोर्ड की सभी परीक्षाएं स्थिगित, सीबीएसई ने अचानक लिया ये फैसला, जानिए क्या है कारण?
CBSE 12th Board Exam Cancel: 12वीं बोर्ड की सभी परीक्षाएं स्थिगित, सीबीएसई ने अचानक लिया ये फैसला, जानिए क्या है कारण?
CBSE 12th Board Exam Cancel | Photo Credit: IBC24
- मिडिल ईस्ट तनाव के कारण होने वाली परीक्षाएं स्थगित
- बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, क़तर, सऊदी अरब और UAE में परीक्षाएं 16 मार्च तक टाली गईं
- छात्रों को स्कूल और बोर्ड की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई
नई दिल्ली: CBSE 12th Board Exam Cancel खाड़ी देशों में इन दिनो युद्ध जैसे हालत बने हुए हैं। इजराइल और यूएस की ओर से कई मध्य पूर्व के कई देशों पर लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में CBSE ने मिडिल ईस्ट के कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को अस्थायी रूप से स्थगित कर दी है। बता दें कि सीबीएसई ने ये फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, क़तर, सऊदी अरब और UAE के लिए लिया है। बोर्ड के इस फैसले का उद्देश्य वहां पढ़े रहे छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
CBSE 12th Board Exam Cancel इस संबंध में सीबीएसई ने एक अधिसूचना भी जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 12 मार्च 2026 से शुरू होने वाली कक्षा 12 की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। बोर्ड ने यह भी कहा कि इन देशों में होने वाली परीक्षाओं को 16 मार्च तक के लिए टाल दिया गया है। अब नई तिथि की घोषणाओं के बाद परीक्षाएं की जाएंगी।
छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला
बोर्ड ने कक्षा 12 के सभी छात्रों को सलाह दी है कि वो अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और बोर्ड की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें। ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी उन्हें समय पर मिल सके। सीबीएसई का यह फैसला मध्य पूर्व के इन देशों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिया गया है ताकि छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखा जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Jabalpur Shia Muslim Community: ईरान पर हमलों के विरोध में सड़कों पर उतरा ये समाज, खामनेई को बताया शहीद, कैंडल मार्च निकालकर भारत सरकार से की ऐसी मांग
- Johnny Lever News : जब जॉनी लीवर के बेटे को हुआ था ट्यूमर, घुटनों पर बैठकर पिता ने मांगी थी दुआ, जेमी लीवर ने खोला बड़ा राज
- शह मात The Big Debate: धान खरीदी पर शोर बेहिसाब, तीखे सवाल..करारे जवाब! सदन में एक बार फिर घिरी सरकार, आखिर बार-बार क्यों उठाया जा रहा ये मुद्दा?

Facebook


