अमेरिका : शिकागो के अस्पताल में गोलीबारी

अमेरिका : शिकागो के अस्पताल में गोलीबारी

अमेरिका : शिकागो के अस्पताल में गोलीबारी
Modified Date: April 26, 2026 / 12:42 am IST
Published Date: April 26, 2026 12:42 am IST

शिकागो, 25 अप्रैल (एपी) अमेरिका के शिकागो शहर में एक अस्पताल में हुई गोलीबारी के बाद उसके परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एंडेवर हेल्थ स्वीडिश हॉस्पिटल ने शनिवार को कहा कि स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में मरीज और कर्मचारी सुरक्षित हैं और दोपहर तक कोई खतरा नहीं था।

गोलीबारी की घटना स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे हुई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।

शिकागो पुलिस विभाग ने अधिक जानकारी के लिए बार-बार किए गए अनुरोधों का जवाब नहीं दिया।

एपी धीरज देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में