China Beijing Aircraft Crash | Photo Credit: AI
बीजिंग: China Beijing Aircraft Crash चीन के बीजिंग में शुक्रवार को एक छोटा स्पोर्ट विमान शहर की सबसे ऊंची इमारत ‘सिटिक टावर’ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद इमारत को खाली करा लिया गया। हालांकि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि इस दुर्घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं और विमान में कितने लोग सवार थे।
China Beijing Aircraft Crash दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा क्षेत्र में बिखरा हुआ पाया गया। विमान कहां से आया था और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने अब तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की। चीन के सोशल मीडिया मंचों पर से दुर्घटना से संबंधित पोस्ट को जल्दी ही हटा दिया गया।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में विमान को 528 मीटर (1,732 फुट) ऊंची इमारत की ऊपरी मंजिलों से टकराते हुए देखा गया, जिसके बाद मलबे के टुकड़े आसपास के फुटपाथ और हरित क्षेत्र में गिरते नजर आए। ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, अन्य वीडियो में इमारत के भीतर मौजूद लोगों को बाहर निकालते हुए भी देखा गया।
प्रत्यक्षदर्शी एक महिला ने ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ को बताया कि उन्हें शाम छह बजे इमारत से तत्काल बाहर निकाला गया था। उन्होंने बताया, “मैं अपना पहचान पत्र और बैग लिए बिना ही बाहर भाग गई।” पास की एक इमारत में काम करने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर तेज आवाज सुनी हालांकि उसने दुर्घटना को होते नहीं देखा था। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास की सड़कों को घेराबंदी कर बंद कर दिया और वहां जुटी भीड़ को हटा दिया। इमारत के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल दिखे, जबकि इमारत के निकट कई एम्बुलेंस भी खड़ी नजर आईं।
बीजिंग में विमान हादसा !
एक छोटा विमान 109 मंज़िला इमारत से जा टकराया।
आख़िर ये हादसा हुआ कैसे इसकी पड़ताल की जा है pic.twitter.com/jY0022lxoj
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) June 26, 2026