चीन ने आलमगीर को बांग्लादेश का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

Ads

चीन ने आलमगीर को बांग्लादेश का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 08:27 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 08:27 PM IST

बीजिंग, 21 अगस्त (भाषा) चीन ने शुक्रवार को मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को बांग्लादेश का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि वह ढाका के साथ अपने संबंधों को विशेष महत्व देता है।

सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के 78 वर्षीय वरिष्ठ महासचिव और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के करीबी सहयोगी आलमगीर को बृहस्पतिवार को देश का राष्ट्रपति चुना गया था।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘चीन आलमगीर को बांग्लादेश का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देता है।’

उन्होंने कहा, ‘चीन बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है और नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमतियों को लागू करने, उच्च गुणवत्ता वाले बेल्ट एंड रोड सहयोग को बढ़ावा देने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को विस्तार देने के लिए बांग्लादेश सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार है।’

प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व में बीएनपी सरकार इस साल फरवरी में आम चुनाव जीतकर सत्ता में आने के बाद से चीन के काफी करीब आई है।

रहमान ने जून में बीजिंग का दौरा किया था और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग तथा अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत की थी।

भाषा सुमित संतोष

संतोष