लद्दाख में भिड़ंत के बाद भारत के साथ जंग की तैयारी कर रहा चीन

लद्दाख में भिड़ंत के बाद भारत के साथ जंग की तैयारी कर रहा चीन

लद्दाख में भिड़ंत के बाद भारत के साथ जंग की तैयारी कर रहा चीन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: August 17, 2017 3:17 am IST

डोकलाम और लद्दाख में भिड़ंत के बाद अब चीन ने भारत के साथ युद्ध की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए चीन ने अपने विभिन्न प्रांतों के अस्पतालों में ब्लड जमा करने का काम शुरू कर दिया है। ताकि जंग के दौरान हताहत होने वाले सैनिकों को खून की कमी न हो। इसके अलावा चीनी सेना भारत के साथ युद्ध के दौरान तिब्बत के हवाई अड्डों का भी इस्तेमाल करने की रणनीति में है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी यानी PLA चीन के हुनान प्रांत के चांग्शा के एक अस्पताल में ब्लड बैंक ट्रांसफर किया है। जिसमें स्थानीय सरकार खून जमा करने के लिए अभियान चला रही है। इसके अलावा चीन के हुबेई प्रांत और गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र समेत कई प्रांत के बड़े अस्पतालों में ब्लड जमा किया जा रहा है। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक भारत के साथ युद्ध के दरम्यान चीनी सेना तिब्बत के हवाई अड्डों को सैन्य एयरक्राफ्ट उतरने और उड़ान भरने के लिए इस्तेमाल कर सकती है। 


लेखक के बारे में