क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में विशेष गुटों के गठन का चीन ने किया विरोध

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में विशेष गुटों के गठन का चीन ने किया विरोध

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में विशेष गुटों के गठन का चीन ने किया विरोध
Modified Date: May 26, 2026 / 06:41 pm IST
Published Date: May 26, 2026 6:41 pm IST

बीजिंग, 26 मई (भाषा) चीन ने मंगलवार को क्वाड के प्रति अपने विरोध को दोहराते हुए कहा कि वह विशिष्ट समूहों के गठन और गुटीय टकराव में शामिल होने के खिलाफ है।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री निगरानी को बढ़ावा देने के लिए क्वाड द्वारा उठाए गए नए उपायों पर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “चीन ने कई मौकों पर क्वाड पर अपना रुख स्पष्ट किया है।”

उन्होंने कहा, “देशों के बीच सहयोग क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए सहायक होना चाहिए, न कि किसी तीसरे पक्ष को निशाना बनाने के लिए। हम विशिष्ट गुट बनाने या गुटीय टकराव में शामिल होने का विरोध करते हैं।”

‘क्वाड’ में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

मंगलवार को दिल्ली में अपने विदेश मंत्रियों की बैठक में, क्वाड ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री निगरानी और बंदरगाह अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए नए उपायों की घोषणा की। ये उपाय क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के मद्देनजर किए गए हैं।

क्वाड समूह ने महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग का विस्तार भी किया।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में