नासा के आईएसएस को बंद करने की योजना के बीच चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन का विस्तार करेगा

नासा के आईएसएस को बंद करने की योजना के बीच चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन का विस्तार करेगा

नासा के आईएसएस को बंद करने की योजना के बीच चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन का विस्तार करेगा
Modified Date: May 1, 2026 / 07:06 pm IST
Published Date: May 1, 2026 7:06 pm IST

बीजिंग, एक मई (भाषा) चीन पृथ्वी की कक्षा में स्थित अपने अंतरिक्ष स्टेशन का विस्तार करने की योजना बना रहा है, जिससे इसका आकार संभावित रूप से दोगुने से भी अधिक हो जाएगा।

यह कदम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) को वर्ष 2031 तक चरणबद्ध तरीके से बंद करने की योजना बना रही है।

वर्तमान में, चीन का तियांगोंग और आईएसएस कक्षा में मौजूद हैं, जो नासा के साथ-साथ रूस, यूरोप, जापान और कनाडा की अंतरिक्ष एजेंसियों की एक सहयोगी परियोजना है।

नासा की योजना अंतरिक्ष में मानव निर्मित सबसे बड़ी संरचना ‘आईएसएस’ को बंद करने की है। इससे चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी की परिक्रमा करने वाला अपनी तरह का एकमात्र स्टेशन बन जाएगा।

चीन ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन तब बनाया जब उसे आईएसएस से कथित तौर पर बाहर कर दिया गया क्योंकि ऐसी चिंताएं थीं कि उसके अंतरिक्ष कार्यक्रम का संचालन चीन की ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) द्वारा किया जा रहा है।

चीन वर्तमान में एकमात्र ऐसा देश है जिसके पास एक अंतरिक्ष स्टेशन है जो 2022 में चालू हुआ था। यह स्टेशन फुटबॉल कोर्ट के आकार के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की तुलना में अपेक्षाकृत छोटा है, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्रियों ने 1998 में इसके संचालन शुरू होने के बाद से 3,000 से अधिक प्रयोग किए हैं।

हांगकांग आधारित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने अपनी खबर में कहा कि चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन का विस्तार करने की योजना की पुष्टि की है, जिससे वैज्ञानिक मांग में वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने के लिए इसका आकार संभावित रूप से दोगुने से भी अधिक हो जाएगा।

हालांकि, अंतरिक्ष स्टेशन के विस्तार के लिए अभी कोई समयसीमा घोषित नहीं की गई है।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में