China’s ‘martial arts school : चीन में ‘मार्शल आर्ट‘ स्कूल में आग लगने से 18 लोगों की मौत, 16 अन्य घायल

China's 'martial arts school : चीन में ‘मार्शल आर्ट‘ स्कूल में आग लगने से 18 लोगों की मौत, 16 अन्य घायल

China’s ‘martial arts school : चीन में ‘मार्शल आर्ट‘ स्कूल में आग लगने से 18 लोगों की मौत, 16 अन्य घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: June 25, 2021 2:42 am IST

China’s ‘martial arts school 

बीजिंग, 25 जून (भाषा) चीन में एक ‘मार्शल आर्ट’ स्कूल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हुए हैं।

सरकारी ‘सीजीटीएन-टीवी’ की खबर के अनुसार, हेनान प्रांत के झेचेंग काउंटी में आग शुक्रवार तड़के लगी। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हुए हैं।

खबर के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी मिलना बाकी है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.