चीनी इस्लामिक एसोसिएशन ने कहा- मस्जिदों में फहराए जाएं राष्ट्रध्वज
चीनी इस्लामिक एसोसिएशन ने कहा- मस्जिदों में फहराए जाएं राष्ट्रध्वज
जिंग। चाइना इस्लामिक एसोसिएशन ने चीन की सभी मस्जिदों पर राष्ट्रीय ध्वज पहराने के लिए कहा है। इसके अलावा अपील भी कीहै कि मस्जिदों को चीन के संविधान की पढ़ाई करनी चाहिए जिससे सोशलिस्ट मूल्यों से राष्ट्रीय विचारधारा मजबूत हो और देशभक्ति की भावना आगे बढ़े।
इस्लामिक एसोसिएशन ने अपनी वेबसाइट पर लिखे एक ऑनलाइन पत्र में कहा है कि सभी मस्जिदों में पूरे समय राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए और इसे फहराने की जगह महत्वपूर्ण होनी चाहिए। साथ ही, मस्जिदों में कानूनी शिक्षा भी दी जानी चाहिए, जिससे मुस्लिम अपनी धार्मिक गतिविधियों को कानून के अनुसार आयोजित करें और इसके धार्मिक सिद्धांतों से संबंधों को भी समझ सकें।
यह भी पढ़ें : शिक्षाकर्मी वर्ग 3 ने लगाया उपेक्षा का आरोप- वेतन विसंगति के मुद्दे पर मोर्चा के रुख से नाराजगी
चीन के विशेषज्ञों ने एसोसिएशन की इस बात को धार्मिक विकास के लिए पहल बताते हुए तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इससे सोशलिस्ट समाज में धर्म बेहतर तरीके से घुलमिल जाएगा। मस्जिदों को चीन के संविधान, सोशलिस्ट मूल्यों और पारंपरिक चीनी संस्कृति का अध्ययन करना चाहिए।
हालांकि लोगों ने इंटरनेट पर इस मामले में सवाल उठाए हैं। इन लोगों ने पूछा कि क्या किसी धार्मिक स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना राजनीति और धर्म को अलग-अलग रखने के सिद्धांत का उल्लंघन नहीं है।
यह भी पढ़ें : राज्यवर्धन सिंह राठौर की तंदुरुस्त भारत मुहिम, ‘हम फिट तो इंडिया फिट’
विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि चीन के नियम-कानून धर्म और राजनीतिक को अलग रखने की पैरवी करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज देश का प्रतिनिधित्व करता है। राष्ट्रध्वज फहराना धार्मिक स्वतंत्रता में किसी तरह की दखलंदाजी नहीं है।
बता दें कि चीन की सरकार ने अलगाववादी संगठनों को शिनजियांग में बढ़ती हिंसक घटनाओं का जिम्मेदार मानते हुए उइगर मुस्लिमों पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


