Colombia Earthquake News: भूकंप से मचा हाहाकार, एक साथ 111 लोगों की मौत....हर तरफ मची चीख-पुकार /image: AI Generated
बोगोटा। Colombia Earthquake News: पश्चिमी कोलंबिया में सोमवार को कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। 7.4 तीव्रता (7.4 magnitude earthquake) का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। अबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति अबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला ने आपातकाल की घोषणा की, जिससे भूकंप के बाद राहत एवं पुनर्वास के लिए धनराशि तेजी से उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि वह आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। भूकंप का केंद्र चोको के ग्रामीण इलाके में था।
Colombia Earthquake News बताया जा रहा है कि भूकंप बीते कल सुबह करीब 7 बजे आया था। जिसमें कम से कम 111 लोगों की मौत (111 people killed in the earthquake) हो गई। कई इमारतों को खाली कराया गया। भूकंप का केंद्र पालमार के पास बताया जा रहा है। इक्वाडोर, वेनेजुएला तक भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
भूकंप के एक दिन बाद राहत और बचाव अभियान तेजी से जारी है। पश्चिमी कोलंबिया के कैली, क्विब्डो, पेरेइरा और आसपास के इलाकों में बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। कई परिवार अपने घरों के मलबे में परिजनों की तलाश कर रहे हैं। लापता लोगों की जानकारी साझा करने के लिए नागरिकों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी बनाए हैं।
ये भी पढ़ें