अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन करने की कोशिश कर रहे वाणिज्यिक जहाज को रोका गया: अमेरिका

अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन करने की कोशिश कर रहे वाणिज्यिक जहाज को रोका गया: अमेरिका

अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन करने की कोशिश कर रहे वाणिज्यिक जहाज को रोका गया: अमेरिका
Modified Date: May 30, 2026 / 09:46 pm IST
Published Date: May 30, 2026 9:46 pm IST

वाशिंगटन, 30 मई (एपी) अमेरिका की सेना ने ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन करने की कोशिश कर रहे एक और वाणिज्यिक जहाज को रोक दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने शनिवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गाम्बिया के ध्वज वाले मालवाहक पोत ‘लियान स्टार’ ने ईरानी बंदरगाह में प्रवेश करने की कोशिश करते समय अमेरिकी सेना की कई चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया।

उन्होंने बताया कि ओमान की खाड़ी में अमेरिकी विमानों द्वारा जहाज को रोका गया था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने उस पर कब्जा नहीं किया है।

अमेरिका सेना ने हाल की कार्रवाई के साथ उन छह जहाजों को रोक दिया जो नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। एक जहाज को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई।

अमेरिका ने 17 अप्रैल को नाकेबंदी शुरू की थी, क्योंकि ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद युद्ध शुरू होने पर जलडमरूमध्य को बंद कर दिया था।

सात अप्रैल से युद्धविराम लागू है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को सलाहकारों से मुलाकात की, लेकिन उन्होंने अभी तक युद्धविराम की अवधि बढ़ाने और जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते पर आगे बढ़ने का फैसला नहीं किया है।

ईरान ने कहा है कि समझौता को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

एपी

देवेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में