पशुओं से मनुष्यों में कोरोना फैलने की आशंका, WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया

Ads

पशुओं से मनुष्यों में कोरोना फैलने की आशंका, WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया

  •  
  • Publish Date - March 29, 2021 / 05:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

बीजिंग, (एपी) कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने के लिये चीन का दौरा करने वाली विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के चमगादड़ से अन्य जानवरों के जरिये मनुष्यों में फैलने की आशंका है। प्रयोगशाला से वायरस फैलने की आशंका बहुत कम है। समाचार एजेंसी एपी को मिली जांच टीम की मसौदा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

Read More News:  छत्तीसगढ़ में एक्टिव कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 20 हजार के करीब, आज मिले इतने नए मरीज, 15 की मौत

हालांकि जांच रिपोर्ट में उम्मीद के अनुसार कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। टीम ने प्रयोशाला से वायरस के लीक होने के पहलू को छोड़कर अन्य सभी पहलुओं पर आगे जांच करने का प्रस्ताव रखा है।

Read More News: छत्तीसगढ़ में कोरोना टीका लगाने में बुजुर्ग आगे,अब तक 9 लााख 91 हजार बुजुर्ग एवं कोमार्बिड को लगा

रिपोर्ट को जारी किये जाने में लगातार देरी हो रही है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि कहीं चीनी पक्ष जांच निष्कर्ष को प्रभावित करने का प्रयास तो नहीं कर रहा ताकि चीन पर कोविड-19 महामारी फैलने का दोष न मढ़ा जाए।

Read More News: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर किया सीरीज पर कब्जा, होली से पहले मैदान में मना जश्न

विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी ने पिछले सप्ताह के अंत में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि टीम की रिपोर्ट अगले कुछ दिन में जारी कर दी जाएगी।

Read More News: ‘मोदी के मन की बात’ से प्रेरित होकर डॉग स्क्वाड में शामिल किए गए 20 देसी पपी डॉग्स, 11 की मौत