कोरोना से पीड़ित ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन की सेहत में सुधार, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का किया शुक्रिया

कोरोना से पीड़ित ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन की सेहत में सुधार, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का किया शुक्रिया

कोरोना से पीड़ित ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन की सेहत में सुधार, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का किया शुक्रिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: April 11, 2020 7:37 am IST

ब्रिटेन। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ठीक हो रहे हैं। पीएम कार्यालय ने उनके सेहत को लेकर जानकारी दी है कि पीएम बोरिस के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। वो अब चल-फिर रहे हैं। वहीं पीएम ने मेडिकल स्टाफ से भी बात की है। वहीं उन्होंने भी डॉक्टरों सहित मेकिडल स्टाफ को शुक्रिया कहा है।

Read More News: मिनी रत्न कंपनी लॉकडाउन में भी कर रही भरपूर कोयला उत्पादन, एनसीएल ने दे

बता दें कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का उपचार संत थॉमस अस्पताल में चल रहा है। वहीं अस्पताल की ओर से भी कहा गया है कि तीन दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहने के बाद 9 अप्रैल को उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया। तब से लेकर अब तक उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल रहा है।

Read More News: मैय्यत में शामिल आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को किया आइसो

उल्लेखनीय है कि पीएम बोरिस 26 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें 5 अप्रैल को संत थॉमस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अब वे आईसीयू से बाहर आ गए हैं। वहीं उनकी अनुपस्थिति में विदेश सचिव डोमिनिक राब सभी जरूरी फैसले ले रहे थे। अब पीएम के आने के बाद जल्द ही लॉकडाउन पर बड़ा फैसला लिया जाएगा।

Read More News: शनि देव के प्रकोप से बचने आज ही करें ये आसान उपाय, बनी रहेगी कृ


लेखक के बारे में