फिलीपीन में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हुई
फिलीपीन में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हुई
मनीला, आठ जून (एपी) दक्षिणी फिलीपीन के एक प्रांत में सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 17 लोग मारे गए। इसी के साथ इस क्षेत्र में भूकंप से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सारंगानी प्रांत के आपदा प्रबंधन अधिकारी रेने पुंजालन ने डीजेडबीबी रेडियो नेटवर्क को बताया कि ग्लान के पहाड़ी कस्बे में भूकंप के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में कई घर आ गए और इस हादसे में 13 ग्रामीणों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सारंगानी में चार अन्य ग्रामीणों की मौत के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
अधिकारी ने बताया कि इसी के साथ इस साल फिलीपीन द्वीपसमूह में आए सबसे शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है।
भूकंप के कारण दक्षिणी फिलीपीन में छोटी इमारतें ढह गईं और सुनामी की छोटी लहरें उठीं। इंडोनेशिया, पलाऊ और दक्षिणी जापान तक इन सुनामी लहरों का असर देखा गया।
एपी धीरज मनीषा
मनीषा

Facebook


