Raipur Imam Dismiss News: सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाले रायपुर के इस इमाम पर बड़ी कार्रवाई, किया गया बर्खास्त, जानें क्या है पूरा मामला

Ads

Raipur Imam Dismiss News: राजधानी रायपुर के संजय नगर के गरीब नवाज मस्जिद के इमाम को बर्खास्त कर दिया गया है।

  • Reported By: Rajesh Raj

    ,
  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 07:53 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 07:56 PM IST

Raipur Imam Dismiss News/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • भड़काउ बयान देने और सामाजिक समरसता बिगाड़ने के आरोप में इमाम पर कार्रवाई की गई है।
  • संजय नगर के गरीब नवाज मस्जिद के इमाम को बर्खास्त कर दिया गया है।
  • मस्जिद की कमेटी ने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड में शिकायत की थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

Raipur Imam Dismiss News: रायपुर: भड़काउ बयान देने और सामाजिक समरसता को बिगाड़ने के आरोप में रायपुर के इमाम को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त इमाम का नाम मुजिबुर्ररहमान है। यह संजय नगर के गरीब नवाज मस्जिद में पिछले 20 सालों से ईमाम था, लेकिन लगातार भड़काउ बयान देने, मुस्लिम समाज के ही अलग अलग धड़ों को भड़काने के चलते इन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। इनके खिलाफ मस्जिद की कमेटी ने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड में शिकायत की थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

क्या है पूरा ममला?

Raipur Imam Dismiss News: मस्जिद कमेटी के सचिव के मुताबिक बीते दिनों मुस्लिम समाज की एक महिला का निधन हो गया था, लेकिन इमाम ने अपनी पुरानी दुश्मनी के चलते जनाजे की नमाज अदा नहीं करने दी। उल्टा मस्जिद के लाउडस्पीकर से अनाउंस कर दूसरे लोगों को भी जनाजे की नमाज करने से मना कर दिया। इस पर बवाल और मारपीट तक हो गई, जिसके चलते मृतिका के परिवार के एक युवक की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। इमाम पर यह भी आरोप है कि हिस्सेवाली कुर्बानी के नाम पर भी लोगों से पैसे वसूले। वहीं, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने भी कहा कि सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने और पावर के दुरुपयोग के चलते उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-