उत्तरी गाजा में इजराइली हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हुई: फलस्तीनी अधिकारी

Ads

उत्तरी गाजा में इजराइली हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हुई: फलस्तीनी अधिकारी

  •  
  • Publish Date - October 29, 2024 / 02:52 PM IST,
    Updated On - October 29, 2024 / 02:52 PM IST

दीर अल-बला (गाजा पट्टी), 29 अक्टूबर (एपी) गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि विस्थापित लोगों के आश्रय वाली एक इमारत पर इजराइली हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है।

मंत्रालय में फील्ड हॉस्पिटल विभाग के निदेशक डॉ. मारवान अल-हम्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को हुए हमले में मारे गए लोगों की संख्या की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 17 अन्य लोग लापता हैं।

यह हमला इजराइली सीमा के पास उत्तरी शहर बेत लाहिया में हुआ, जहां इजराइल का पिछले तीन सप्ताह से एक बड़ा अभियान जारी है।

एपी अमित नरेश

नरेश