उत्तर-पश्चिमी चीन में भूस्खलन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 21 हुई
उत्तर-पश्चिमी चीन में भूस्खलन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 21 हुई
बीजिंग, आठ जुलाई (एपी) उत्तर-पश्चिमी चीन में हुए भूस्खलन में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। सरकारी मीडिया ने घटनास्थल पर बचाव अभियान पूरा होने के बाद बुधवार को यह जानकारी दी।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, मंगलवार सुबह सात बजे से कुछ समय पहले गांसू प्रांत के लोंगनान शहर की नानहे टाउनशिप में भूस्खलन हुआ था और 33 लोग मलबे में दब गए थे जिनमें से 21 लोगों की मौत हो गई।
सरकारी प्रसारणकर्ता ‘चाइना सेंट्रल टेलीविजन’ (सीसीटीवी) की खबर में बताया गया कि बुधवार सुबह तक मलबे में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। इनमें से सात लोगों को मामूली चोटें आईं जबकि पांच अन्य को कोई चोट नहीं आई।
भूस्खलन का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
‘सीसीटीवी’ द्वारा मंगलवार को ऑनलाइन साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में मिट्टी के ढेरों पर तीन उत्खनन मशीनें और बचावकर्मी नजर आए।
एपी सिम्मी खारी
खारी

Facebook


