आतंक का ‘अजगर’ मसूद अजहर होगा बैन, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने UNSC में पेश किया प्रस्ताव

Ads

आतंक का 'अजगर' मसूद अजहर होगा बैन, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने UNSC में पेश किया प्रस्ताव

  •  
  • Publish Date - February 28, 2019 / 02:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

पुलवाामा। पुलवामा हमले की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ भारत को कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जैश-ए-मोहम्‍मद के सरगना मसूद अजहर को ब्लैक लिस्ट करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें कहा गया है कि जैश ने ही भारतीय अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था।

पढ़ें-भारतीय वायुसेना के शौर्य से प्रभावित माता -पिता ने नवजात शिशु का नाम ही रख दि…

अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रतिबंध समिति से कहा कि वो मसूद अजहर के खिलाफ हथियार बैन, वैश्विक यात्रा प्रतिबंध लगाए और उसकी संपत्तियों को जब्त करे। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि फ्रांस संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंधित किए गए जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर काम कर रहा है।

पढ़ें-विदेश मंत्रालय ने कहा- हमारा एक पायलट लापता, पाकिस्तान ने रोकी समझौ…

वीटो पॉवर से लैस इन तीनों ही देशों ने मिलकर यह प्रस्ताव पेश किया है। ये प्रस्ताव पेश होने के बाद संयुक्त राष्ट्र में पिछले 10 साल में चौथी बार किया गया ऐसा प्रयास होगा जिसमें अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की मांग की जाएगी। हालांकि संयुक्‍त राष्ट्र में यह ताजा प्रस्ताव पारित होगा या नहीं, ये चीन के रुख पर निर्भर करेगा।