Donald Trump on Mojtaba Khamenei: मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? ईरान के सुप्रीम लीडर पर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा! बोले- अब तक किसी ने नहीं देखा

Ads

Donald Trump on Mojtaba Khamenei: मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं? ईरान के सुप्रीम लीडर पर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा! बोले- अब तक किसी ने नहीं देखा

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 08:33 AM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 09:46 AM IST

Donald Trump on Mojtaba Khamenei/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • ट्रंप का बड़ा दावा
  • ‘नहीं पता मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं’
  • ईरान को सरेंडर की दी सलाह

Donald Trump on Mojtaba Khamenei: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं, क्योंकि अब तक उनकी कोई सार्वजनिक मौजूदगी सामने नहीं आई है।

स्थानीय मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मुज्तबा जिंदा भी हैं या नहीं। अब तक कोई भी उन्हें नहीं दिखा पाया है। हालांकि उन्होंने उनकी मौत की खबरों को अफवाह बताया, लेकिन यह भी कहा कि अगर वह जीवित हैं तो उन्हें अपने देश के हित में समझदारी दिखाते हुए सरेंडर कर देना चाहिए।

ईरान से समझौते पर भी दिया बयान (Donald Trump Iran statement)

Donald Trump on Mojtaba Khamenei: ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर दावा किया कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन फिलहाल उसकी शर्तें अमेरिका के लिए अनुकूल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की अधिकांश मिसाइलों और ड्रोन को नष्ट कर दिया है और उसके सैन्य ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका जल्द ही ईरान की समुद्री क्षमताओं को कमजोर कर देगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कई देश होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका का साथ देने को तैयार हैं, हालांकि उन्होंने उन देशों के नाम सार्वजनिक नहीं किए।

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भी साधा निशाना (Mojtaba Khamenei news)

इस बीच पीट हेगसेथ ने भी मुज्तबा खामेनेई पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि ईरान के पास इतने कैमरे और रिकॉर्डिंग उपकरण होने के बावजूद उसका नया नेता सार्वजनिक रूप से सामने क्यों नहीं आ रहा है। हेगसेथ ने आरोप लगाया कि मुज्तबा खामेनेई डरे हुए हैं, घायल हैं और छिप रहे हैं, इसलिए केवल लिखित बयान जारी किया गया है।

सोशल मीडिया तस्वीर पर भी उठे सवाल (US Iran conflict update)

Donald Trump on Mojtaba Khamenei: कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मुज्तबा खामेनेई के नाम से बनाए गए नए सोशल मीडिया अकाउंट पर लगी तस्वीर को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। कुछ पत्रकारों का दावा है कि यह तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार की गई हो सकती है। हालांकि कुछ अन्य रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि मुज्तबा खामेनेई अभी भी ईरान में मौजूद हैं और सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें

"मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं"?

इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि वे सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रहे हैं।

"डोनाल्ड ट्रंप ने मुज्तबा खामेनेई को लेकर क्या कहा"?

ट्रंप ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि मुज्तबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं और अगर वे जीवित हैं तो उन्हें समझदारी दिखाते हुए सरेंडर करना चाहिए।

"ईरान-अमेरिका तनाव का कारण क्या है"?

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य संघर्ष और क्षेत्रीय तनाव के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं, जिसका असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ रहा है।