Donald Trump Press Conference: ‘एक रात काफी, हो सकता है मंगलवार रात को ही’.. ईरान को ट्रंप ने फिर दी धमकी, पायलट के रेस्क्यू को लेकर भी किया ये बड़ा खुलासा
'एक रात काफी, हो सकता है मंगलवार रात को ही'.. ईरान को ट्रंप ने फिर दी धमकी, Donald Trump Press Conference
Donald Trump Press Conference. Image Source- IBC24 Archive
नई दिल्लीः Donald Trump Press Conference: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर तीखा रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो अमेरिका एक ही रात में पूरे ईरान को तबाह करने की क्षमता रखता है। व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने यह भी कहा कि यह हमला कभी भी किया जा सकता है। ट्रंप ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान तय समयसीमा के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को नहीं खोलता है, तो उसके बिजली घरों, पुलों और अन्य महत्वपूर्ण ढांचों पर बड़े हमले किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ चल रहे संघर्ष में “अच्छा प्रदर्शन” कर रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने ईरान में फंसे दो अमेरिकी सैनिकों को बचाने के मिशन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन असाधारण था और इसमें टीमवर्क व किस्मत दोनों की अहम भूमिका रही। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी सेना अपने किसी भी नागरिक को पीछे नहीं छोड़ती। उन्होंने बताया कि इस मिशन में CIA ने भी अहम भूमिका निभाई और पायलट का पता लगाने में सफलता हासिल की। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सेना को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि फंसे हुए एयरमैन को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सेना को आदेश दिया था कि फंसे हुए एयरमैन को बचाने के लिए जो भी जरूरी हो, वो किया जाए। ट्रंप ने बताया कि बचाव में सैनिकों ने बड़ा जोखिम लिया, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी। वहीं, घायल एयरमैन खून बहने के बावजूद पहाड़ चढ़कर अपनी लोकेशन भेजने में कामयाब रहा। एयरमैन को बचाने के मिशन में 155 विमान लगाए गए थे, जिनमें 4 बॉम्बर, 64 फाइटर जेट, 48 रिफ्यूलिंग टैंकर और 13 रेस्क्यू विमान शामिल थे।
रेस्क्यू मिशन की जानकारी लीक हुई
Donald Trump Press Conference: ट्रंप ने कहा कि किसी ने अमेरिकी F-15 एयरक्राफ्ट के एयरमैन को बचाने वाले मिशन की खबरों को लीक किया। इसने अमेरिकी सैनिकों की जान खतरे में डाल दी। ट्रंप ने कहा कि हम जानकारी लीक करने वाले को पकड़ लेंगे। जिन्होंने यह खबर छापी, उन्हें अपने सोर्स का खुलासा करना होगा या जेल जाना पड़ेगा। ट्रंप के इस बयान से अमेरिकी मीडिया में चिंता बढ़ा सकता है, क्योंकि पहले भी कुछ पत्रकारों ने ट्रंप पर प्रेस की स्वतंत्रता दबाने का आरोप लगाया था, जिसे ट्रंप नकारते हैं।
#WATCH | Washington, DC: US President Donald Trump says, “As you probably know, we didn’t talk about the first one for an hour. Then somebody leaked something, which we’ll hopefully find the leaker…It became a much more difficult operation because a leaker leaked that we have… pic.twitter.com/oLiFGpAZ01
— ANI (@ANI) April 6, 2026
मिशन के दौरान ईरानियों को कन्फ्यूज किया: CIA
ट्रंप के बाद CIA डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ ने कहा कि ईरान में एयरफोर्स के एयरमैन को बचाने का ऑपरेशन कभी फेल न होने वाला मिशन था। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में इंसानी और तकनीकी दोनों तरह की मदद का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान हमने ईरानियों को भ्रमित भी किया, क्योंकि वे हमारे एयरमैन को खोज रहे थे। CIA डायरेक्टर ने कहा कि यह साहसी मिशन समय के खिलाफ था। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को पुष्टि मिली कि एयरमैन एक पहाड़ी दरार में सुरक्षित था, जो दुश्मन की नजरों से छिपा था लेकिन CIA को दिखाई दे रहा था।
यह भी पढ़ेंः-
- Vishwas Sarang ke Bangle me Chori: सहकारिता मंत्री के सरकारी बंगले में चोरों ने लगाई सेंध, ताला तोड़कर ये सामान पार कर फरार हो गए चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
- Uttarakhand KV Approvel News: राज्य को मिली केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी.. CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार, जानें किस जिले में होगा स्थापित
- Bhoot Bangla Trailer Out: रिलीज हुआ ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर, एक बार फिर हंसी का तड़का लगाने आई अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी
- Jio Recharge Plan: रिचार्ज का खर्च होगा आधा? सबसे सस्ता प्लान लॉन्च, पूरे महीने की वैलिडिटी, कीमत इतनी कम कि यकीन करना मुश्किल!
- Rahul Gandhi Puducherry Rally: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान.. हर बेरोजगार को मिलेंगे 2000-2000 रुपये, इस राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का भी किया वादा
- Priyanka Gandhi in Kerala: केरल पहुंची सांसद प्रियंका गांधी.. जोरशोर से उठाया शिक्षित बेरोजगारों का मुद्दा, कहा, ‘हम समझौतावादी और कायर नेताओं के हाथों में हैं’
- DMart Share Price: Q4 में Dmart के शेयर ने लगाई 3% की छलांग, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, मुनाफा कमाने का बताया ये तरीका!
- Pakistani Cricketers in IPL: ये पाकिस्तानी खिलाड़ी भी खेल चुके है IPL.. जानें किन टीमों ने लगाई थी बोली और क्या थी कीमत..

Facebook


