Jio Recharge Plan: रिचार्ज का खर्च होगा आधा? सबसे सस्ता प्लान लॉन्च, पूरे महीने की वैलिडिटी, कीमत इतनी कम कि यकीन करना मुश्किल!

Jio Recharge Plan: जियो ने 339 रुपये का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें 349 रुपये वाले प्लान जैसे कई फायदे दिए गए हैं, लेकिन दोनों में एक खास अंतर है, जिसे समझना यूजर्स के बेहद जरूरी है।

Jio Recharge Plan: रिचार्ज का खर्च होगा आधा? सबसे सस्ता प्लान लॉन्च, पूरे महीने की वैलिडिटी, कीमत इतनी कम कि यकीन करना मुश्किल!

(Jio Recharge Plan/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 6, 2026 / 02:45 pm IST
Published Date: April 6, 2026 2:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पूरे महीने की वैलिडिटी (30-31 दिन)
  • रोजाना 1.5GB डेटा + अनलिमिटेड कॉलिंग
  • फ्री डिजिटल बेनिफिट्स और 5TB क्लाउड स्टोरेज

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए 339 रुपये का नया सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 28 दिन के बजाय पूरे कैलेंडर महीने की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी ने इसे 349 रुपये वाले लोकप्रिय प्लान के किफायती विकल्प के रूप में उतारा है।

पूरे महीने की वैलिडिटी का फायदा

इस प्लान में यूजर्स को महीनेभर बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चाहे महीने में 30 दिन हो या 31 दिन, यह प्लान पूरे समय तक चलता है। इससे सालभर में एक रिचार्ज कम करना पड़ सकता है, जो लंबे समय से पैसे और समय दोनों की बचत करता है।

डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा

339 रुपये वाले इस प्लान में डेली 1.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है। इसके अलावा 14.95 रुपये का टॉकटाइम बैलेंस भी शामिल है। डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है।

349 रुपये प्लान से क्या है अंतर

जियो का 349 रुपये वाला प्लान पहले से ही यूजर्स के बीच लोकप्रिय है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। नया 339 प्लान लगभग वही फायदे देता है, लेकिन इसकी वैलिडिटी ज्यादा है। हालांकि इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा नहीं मिलती, जो 349 प्लान में उपलब्ध है। इसलिए ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए पुराना प्लान बेहतर हो सकता है।

फ्री डिजिटल बेनिफिट्स भी शामिल

इस प्लान के साथ यूजर्स को JioTV और JioAICloud का एक्सेस मिलता है। साथ ही Google Gemini Pro का 18 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और 5TB तक क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है। इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्लान को लगातार एक्टिव रखना जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।