Donald Trump Resort Attack News: डोनाल्ड ट्रंप के रिजॉर्ट में घुसा हथियारबंद हमलावर, सुरक्षा एजेंसियों ने किया ढेर

Donald Trump Resort Attack News: डोनाल्ड ट्रंप के रिजॉर्ट में घुसा हथियारबंद हमलावर, सुरक्षा एजेंसियों ने किया ढेर

Donald Trump Resort Attack News: डोनाल्ड ट्रंप के रिजॉर्ट में घुसा हथियारबंद हमलावर, सुरक्षा एजेंसियों ने किया ढेर

Donald Trump Resort Attack News/ Image Source : FILE

Modified Date: February 22, 2026 / 10:06 pm IST
Published Date: February 22, 2026 10:04 pm IST

Donald Trump Resort Attack News: वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित ‘मार-ए-लागो’ रिजॉर्ट के सुरक्षा घेरे में घुसने वाले एक हथियारबंद व्यक्ति को मार गिराया गया। अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप आमतौर पर सप्ताहांत ‘मार-ए-लागो’ रिजॉर्ट में (Donald Trump Resort Attack News) गुजारते हैं, लेकिन शनिवार रात को घटना के समय वह व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय) में थे। उन्होंने बताया कि प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी घटना के समय राष्ट्रपति के साथ व्हाइट हाउस में थीं।

अधिकारियों ने मारे गए व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। खुफिया विभाग के मुताबिक, “मार-ए-लागो रिजॉर्ट के उत्तरी गेट पर तैनात कर्मियों ने एक व्यक्ति को शॉटगन और ईंधन के कैन के साथ घुसते देखा।” विभाग ने बताया कि खुफिया सेवा के एजेंट और पाम बीच काउंटी के शेरिफ के डिप्टी ने व्यक्ति को मार गिराया। इस घटनाक्रम पर व्हाइट हाउस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पेट्रोल बम लेकर पहुंचा था हमलावर

Donald Trump Resort Attack News:  सीक्रेट सर्विस ने बयान में कहा, ‘मार-ए-लागो प्रॉपर्टी के उत्तरी गेट के पास एक व्यक्ति को देखा गया, जिसके (Donald Trump Resort Attack News)  पास एक शॉटगन और एक पेट्रोल बम था। जब वो प्रतिबंधित क्षेत्र के अंदर घुसा तो पुलिसकर्मियों और पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय के एक डिप्टी ने उसका सामना किया और उस पर फायरिंग की। उस शख्स को गोली लग गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि उसकी पहचान अभी गुप्त रखी गई है।’

हमले के दौरान खाली था रिजॉर्ट

जानकारी के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस या शेरिफ ऑफिस का कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ है। (Donald Trump Resort Attack News) फिलहाल एफबीआई, सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ ऑफिस संयुक्त रूप से गोलीबारी की जांच कर रहे हैं। यह भी पड़ताल की जा रही है कि आखिर हमला करने वाले शख्स का मकसद क्या था और उसका बैकग्राउंड और हाल में उसकी एक्टिविटी क्या रही है। सीक्रेट सर्विस ने बताया कि घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति वाशिंगटन में थे और रिसॉर्ट में कोई भी संरक्षित व्यक्ति मौजूद नहीं था।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.