Donald Trump Sex Statement: ‘आप मुझसे सेक्स..’, ईरान के मुद्दे से भटककर कुछ और ही बोल पड़े राष्ट्रपति ट्रंप, कही ऐसी बात, सुनकर दंग रह गए सब
Donald Trump Sex Statement: ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं।
donald trump/ image source: PamphletsY x handle
- ट्रंप का विवादित बयान चर्चा में
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया चौंकाने वाला बयान
- खुद को बताया बड़ा शांतिदूत
Donald Trump Sex Statement: वॉशिंगटन/फ्लोरिडा: ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। फ्लोरिडा में आयोजित फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट के दौरान दिया गया उनका बयान चर्चा का केंद्र बन गया। समिट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे उन नेताओं में से नहीं हैं जो सवालों से बचते हैं।
🇺🇸Trump: “You can ask me anything you want. You can talk sex.” pic.twitter.com/Q6no4rBxf8
— Crypto India (@CryptooIndia) March 28, 2026
Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान
उन्होंने यह भी कहा कि उनसे किसी भी विषय पर सवाल पूछा जा सकता है, यहां तक कि “सेक्स” पर भी। उनके इस बयान के बाद सभागार में मौजूद लोगों के बीच हंसी गूंज उठी, लेकिन यह टिप्पणी अब सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस का विषय बन गई है। समिट के दौरान ट्रंप ने अपनी राजनीतिक विरासत को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने खुद को एक “महान शांतिदूत” बताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से कई लंबे समय से चल रहे संघर्ष समाप्त हुए हैं। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने आठ बड़े युद्धों और संघर्षों को सुलझाने में भूमिका निभाई, जिनमें कुछ 34, 32, 29 और 22 वर्षों से जारी थे।
Donald Trump Viral Video: ट्रंप का बयान सोशल मीडिया पर वायरल
उन्होंने यह भी दावा किया कि इन प्रयासों के कारण लाखों-करोड़ों लोगों की जान बचाई जा सकी। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उनका लक्ष्य केवल युद्ध रोकना नहीं था, बल्कि उन क्षेत्रों में स्थायी शांति स्थापित करना भी था। ट्रंप के इन बयानों के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। जहां उनके समर्थक इसे उनके आत्मविश्वास और स्पष्टवादिता का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं आलोचक इसे अतिशयोक्ति और आत्मप्रशंसा करार दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: इन राशि वालों को आज मिलेगा शुभ समाचार, आय में होगी वृद्धि और भाग्य का मिलेगा साथ, यहां जानें आज का राशिफल
- SP Transfer and Posting List: हटाए गये इन 4 जिलों के पुलिस अधीक्षक.. आयोग के एक्शन से मचा हड़कंप, जानें अब किन अफसरों को मिली तैनाती
- Vande Bharat: केंद्र ने दी तेल कंपनियों को राहत, एक्साइज ड्यूटी में कर दी भारी कटौती, सरकार ने कहा- अफवाहों पर न दे ध्यान

Facebook


