SP Transfer and Posting List: हटाए गये इन 4 जिलों के पुलिस अधीक्षक.. आयोग्बके एक्शन से मचा हड़कंप, जानें अब किन अफसरों को मिली तैनाती
SP Transfer and Posting List Tamilnadu: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला, आयोग का बड़ा एक्शन।
SP Transfer and Posting List || Image- IBC24 News File
- तमिलनाडु के 4 जिलों में नए SP की तैनाती।
- चुनाव आयोग ने किए पुलिस अफसरों के तबादले।
- विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को, गिनती 4 मई को।
चेन्नई: आने वाले दिनों में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इसके अलावा कई राज्यों में उप-चुनाव भी आयोजित कराये जायेंगे। (SP Transfer and Posting List) राज्यों में चुनावी कामकाज को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से सम्पन कराने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। आयोग की नजर इस चुनावी राज्यों में तैनात बड़े पुलिस और प्रशासन के अफसरों पर है।
चार जिलों में नए SP की तैनाती
पिछले दिनों केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल और असम में बड़े पैमाने पर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के तबादले किये थे तो वही सीईसी की नजर दक्षिण राज्य तमिलनाडु की तरफ घूम गई है। मुख्य चुनाव आयोग ने राज्य के चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाने और उनकी जगह पर चुनाव के दौरान नए अफसरों को तैनात करने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग को दिए है।
सीईसी ने सरकार को नए अफसरों के नाम भी सुझाए है। एकाएक जारी इस आदेश से राज्य के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। (SP Transfer and Posting List) सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में कई और पुलिस व प्रशासनिक अफसरों पर कार्रवाई की जा सकती हैं।

कब हैं तमिलनाडु में विधानसभा के चुनाव
तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटों पर चुनाव का एलान हो चुका है। तमिलनाडु के सभी सीटों पर चुनाव एक चरण में होगा। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी और वोटों की गिनती चार मई को होगी। तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई तक है। तमिलनाडु में कुल 5.6 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 2.7 करोड़ पुरुष और 2.8 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 7617 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव होने हैं।
क्या है तमिलनाडु की सियासी तस्वीर?
गौरतलब है कि, तमिलनाडु की राजनीति अब तक एआईएडीएमके और डीएमके के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है, (SP Transfer and Posting List) लेकिन इस बार अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी, तमिलगा वेट्री कजगम की एंट्री ने राजनीति को नया मोड़ दे दिया है।
राज्य के मतदाताओं के सामने दो से अधिक विकल्प होने के कारण इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी डीएमके ने कांग्रेस सहित आठ दलों के साथ गठबंधन करके सत्ता में बने रहने मजबूत दांव चला है, जबकि मुख्य विपक्षी दल AIADMK अंदरूनी संकटों से जूझ रहा है। इस बीच अभिनेता से नेता बने सुपर स्टार थलापति विजय की सियासी एंटी से यहां की राजनीतिक समीकरण में बदलाव देखने को मिल सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
पालघर के ‘स्वयंभू बाबा’ पर बलात्कार का मामला दर्ज, खरात मामले के बाद पीड़िता ने जुटाया साहस
कानपुर की चार वर्षीय बच्ची ने योगी आदित्यनाथ को भेंट किया ‘बुलडोजर’
अदालत ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, मुकेश अंबानी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका खारिज की
उप्र सरकार ने बेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये के शुरुआती समझौते को रद्द किया
राजस्थान घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की होटल में मौत: पुलिस
राजस्थान : सीमापार से ड्रोन के जरिये गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त

Facebook


