कांगो में इबोला के मामले बढ़कर 782 हुए, अब तक 181 लोगों की मौत

Ads

कांगो में इबोला के मामले बढ़कर 782 हुए, अब तक 181 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 09:03 AM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 09:03 AM IST

किंशासा, 15 जून (एपी) कांगो में इबोला के मामलों की संख्या बढ़कर 782 हो गई है और अब तक 181 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर दी।

हालांकि, माना जा रहा है कि कांगो में संक्रमितों की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। इसकी वजह यह है कि प्रकोप की पुष्टि 15 मई को हुई थी, जबकि आशंका है कि संक्रमण कई सप्ताह पहले ही फैलना शुरू हो गया था।

इसके अलावा, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान और निगरानी (कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग) की दर 56 प्रतिशत है, जो पिछले सप्ताह की तुलना में तेज गिरावट दर्शाती है।

इबोला का यह ताजा प्रकोप दुर्लभ ‘बुंडीबुग्यो’ वायरस के कारण फैला है, जिसके लिए अभी तक कोई स्वीकृत टीका या उपचार उपलब्ध नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 56 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि इस प्रकोप की मौजूदा मृत्यु दर 23 प्रतिशत है।

एपी खारी शोभना

शोभना