इस साल के खत्म होने से पहले कोविड-19 का प्रभावी और सुरक्षित टीका उपलब्ध होगा, ट्रम्प ने कहा- ..तो 20 दिनों में चीन कर लेगा अमेरिका पर कब्जा

Ads

इस साल के खत्म होने से पहले कोविड-19 का प्रभावी और सुरक्षित टीका उपलब्ध होगा, ट्रम्प ने कहा- ..तो 20 दिनों में चीन कर लेगा अमेरिका पर कब्जा

  •  
  • Publish Date - October 14, 2020 / 07:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर (भाषा) । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि यह साल खत्म होने से पहले अमेरिका के पास कोविड-19 का सुरक्षित और प्रभावी टीका उपलब्ध होगा।

उन्होंने देश के कॉरपोरेट जगत को भरोसा दिया कि अगर वह दोबारा निर्वाचित होते हैं तो आशा, अवसर और विकास को आगे बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती का संघर्ष करने का संकल्प, आवास पर कार्यकर्ताओं का तां…

उल्लेखनीय है कि एक अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने और सेना के अस्पताल में चार दिन और तीन रात भर्ती होने और कई प्रायोगिक दवाओं के मेल से इलाज के बाद ट्रम्प ने स्वयं को स्वस्थ घोषित किया।

व्हाइट हाउस के डॉक्टरों ने उन्हें अब चुनावी रैलियों में शामिल होने की अनुमति दे दी है।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस से ही न्यूयॉर्क, शिकागो,फ्लोरिडा, पिट्सबर्ग, शोबोयगन, वाशिंगटन डीसी के इकोनॉमिक क्लब को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ अमेरिका के सामने आसान विकल्प है, यह विकल्प मेरी अमेरिकी समर्थक नीतियों के तहत ऐतिहासिक समृद्धि है या कट्टर वामपंथी विचार के अंतर्गत भारी गरीबी और मंदी है जिससे आप अवसाद में चले जाएंगे।’’

ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण, इस राज्य सरकार ने ल…

ट्रम्प ने दावा किया, ‘‘चीन ने दुनिया में वायरस फैलाया और केवल ट्रम्प प्रशासन ही उसे जवाबदेह बना सकता है, अगर मैं निर्वाचित नहीं हुआ तो 20 से भी कम दिनों में चीन का अमेरिका पर कब्जा हो जाएगा।’’