BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

पाकिस्तान में दो अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादी मारे गए, दो सुरक्षाकर्मियों की भी हुई मौत

पाकिस्तान में दो अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादी मारे गए, दो सुरक्षाकर्मियों की भी हुई मौत

पाकिस्तान में दो अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादी मारे गए, दो सुरक्षाकर्मियों की भी हुई मौत
Bhasha
Published: 01 Dec 2024 | 9:06 pmModified: 01 Dec 2024 | 9:06 pm

पेशावर, एक दिसंबर (भाषा) उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादी मारे गए। साथ ही इन अभियानों में एक अधिकारी समेत दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हुई। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा की ओर से रविवार को जारी किए गए एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि बन्नू जिले के बाका खेल इलाके में खुफिया जानकारी के आधार शुक्रवार को चलाए गए एक अभियान में सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए और नौ घायल हो गए।

इसमें कहा गया कि इस अभियान में सुरक्षबलों ने भी अपनी जान गंवाई।

बयान में कहा गया कि खैबर जिले के शघाई में शनिवार को किए गए एक अन्य अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए और सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया।

इसमें कहा गया कि इस मुठभेड़ के दौरान कैप्टन रैंक के एक अधिकारी की भी मौत हो गई।

बयान में कहा गया कि ये आतंकवादी सुरक्षाबलों के साथ-साथ नागरिकों पर हमले करने में शामिल थे और लंबे समय से इनकी तलाश की जा रही थी।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने अभियान के दौरान अधिकारी और सैनिक के मारे जाने की घटना पर दुख जताया।

भाषा

प्रीति नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: पाकिस्तान में दो अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादी मारे गए, दो सुरक्षाकर्मियों की भी हुई मौत

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm