बम धमाके से दहला अफगानिस्तान, 8 लोगों की मौत, 47 घायल, संयुक्त राष्ट्र ने की निंदा
बम धमाके से दहला अफगानिस्तान, 8 लोगों की मौत, 47 घायल, संयुक्त राष्ट्र ने की निंदा
काबुल, 13 मार्च (एपी) अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में एक कार बम धमाके में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 47 अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने नागरिकों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों में ‘खतरनाक’ वृद्धि की निंदा की।
प्रांत के अस्पताल के प्रवक्ता रफीक शेरजई ने शनिवार को बताया कि घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका हैं। इस विस्फोट में 14 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
Read More News:कॉलेज की छात्रा से चलती कार में दुष्कर्म, दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा, रेप का वीडियो बनाकर आरोपी युवक ने किया ब्लैकमेल
अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, वहीं हमले में अफगान सुरक्षा बल के 11 कर्मी भी घायल हुए हैं। इस धमाके की अबतक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
Read More News: भाजपा नेता पहुंचा सलाखों के पीछे, महिला की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल करने का आरोपी, रायपुर पुलिस की कार्रवाई
धमाके के कुछ घंटे के बाद ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने न्यूयॉर्क में एक संवाददाता सम्मेलन धमाके की निंदा की और कहा कि अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच कतर में दोबारा बातचीत शुरू होने के बावजूद वहां आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों को ‘खतरनाक’ बताया।
परिषद ने कहा, ‘‘ये जघन्य हमले प्रशासनिक एवं न्यायिक सेवा, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा में कार्यकर्ताओं एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं जिनमें अहम पद पर काबिज महिलाएं भी शामिल हैं एवं वे लोग भी शामिल हैं जो मानवाधिकारों, जातीय एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा करने के लिए काम कर रहे हैं।’’
निशाना बनाकर किये गए कई हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह लेता रहा है जबकि तालिबान और सरकार एक दूसरे पर शांति समझौते के प्रयासों को विफल करने के आरोप लगाते रहे हैं।
Read More News: गोल्ड लोन घोटाले में मुख्य आरोपी SBI कैशियर राजीव पालीवाल का निधन, बैंक में रखे 15 किलो सोने की हेराफेरी में था

Facebook


