पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आठ संदिग्ध आतंकवादी मारे गए
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आठ संदिग्ध आतंकवादी मारे गए
कराची, 18 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा के बाहरी इलाके में बुधवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कम से कम आठ संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया।
बलूचिस्तान के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि सीटीडी ने क्वेटा के बाहरी इलाके में दरख्शान शहर के पास खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी की थी, जिसमें ये आतंकवादी मारे गए।
प्रवक्ता ने कहा कि जिस स्थान पर सीटीडी अधिकारियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी वहां से आठ शव बरामद किए गए हैं।
उन्होंने कहा, ‘ कुछ आतंकी भाग निकले होंगे क्योंकि हमारे पास मौके से ऐसे सबूत मिले हैं जो यह दर्शाते हैं कि वहां अन्य आतंकवादी भी मौजूद थे।’
गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी आठ आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि एक विद्रोही गुट से जुड़े सदस्यों का एक समूह मस्तुंग से क्वेटा पहुंचा था और उनका उद्देश्य शहर में बड़ा आतंकी हमला करना था।
भाषा प्रचेता मनीषा
मनीषा

Facebook


