इराक में हुए विस्फोट में कई पुलिसकर्मियों की मौत: अधिकारी

इराक में हुए विस्फोट में कई पुलिसकर्मियों की मौत: अधिकारी

इराक में हुए विस्फोट में कई पुलिसकर्मियों की मौत: अधिकारी
Modified Date: December 18, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: December 18, 2022 8:20 pm IST

बगदाद, 18 दिसंबर (एपी) उत्तरी इराक के एक गांव में हुए विस्फोट में गश्त कर रहे इराकी संघीय पुलिस बल के कई कर्मियों की मौत हो गई। सेना के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता याह्या रसूल के ट्वीट के अनुसार मरने वालों में मेजर रैंक का एक अधिकारी भी शामिल है। किरकुक प्रांत के रियाज जिले के अली अल-सुल्तान गांव में हुए इस हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है।

रसूल ने यह नहीं बताया कि कुल कितने कर्मियों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी को हमले के बारे में जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।

एपी जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में