एम्सटर्डम, 14 मार्च (एपी) नीदरलैंड के एम्सटर्डम में एक यहूदी स्कूल के बाहर विस्फोट के मामले में संदिग्ध की तलाश की जा रही है।
शहर की मेयर ने इस हमले को यहूदी समुदाय के खिलाफ कायरतापूर्ण आक्रामकता करार दिया है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राजधानी के बुइटेनवेल्डर्ट जिले में स्थित स्कूल की बाहरी दीवार के पास रात में हुए विस्फोट से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। बयान में कहा गया कि विस्फोट को अंजाम देने वाले व्यक्ति की तस्वीर कैमरे में कैद हो गयी है।
एम्सटर्डम की मेयर फेमके हालसीमा ने बयान में कहा कि शहर के यहूदी निवासी “डरे” हुए हैं और वे तेजी से बढ़ते यहूदी-विरोधी हमलों का निशाना बन रहे हैं।
उन्होंने कहा, “यह अस्वीकार्य है। स्कूल ऐसा स्थान होना चाहिए जहां बच्चे सुरक्षित रूप से पढ़ सकें। एम्सटर्डम ऐसा शहर होना चाहिए जहां यहूदी सुरक्षित रूप से रह सकें।”
एपी राखी माधव
माधव