बड़ा हादसा: लड़ाकू विमान F-5 हुआ क्रैश, दो चालकों और एक नागरिक की मौत
F-5 fighter plane crashes : विमान में सवार दो चालकों और एक नागरिक की मौत हो गयी
तेहरान। (एपी) F-5 fighter plane crashes in Iran : उत्तर पश्चिमी ईरान में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार दो चालकों और एक नागरिक की मौत हो गयी।
F-5 fighter plane crashes in Iran: देश की सरकारी समाचार समिति ‘आईआरएनए’ ने सोमवार को यह जानकारी दी। खबर के अनुसार, लड़ाकू विमान एफ-5 तबरिज के रिहायशी इलाके में एक स्टेडियम में दुर्घटनग्रस्त हुआ और इस घटना में दो चालकों और एक नागरिक की मौत हो गयी।
यह भी पढ़ें: रिपोर्ट कार्ड से खुलेगी विधायकों की पोल? 2023 विधानसभा चुनाव से पहले सर्वे करा रही भाजपा
गौरतलब है कि ईरान की वायु सेना के पास 1979 में हुई इस्लामिक क्रांति के पहले अमेरिका से खरीदे हुए सैन्य विमान हैं। उसके पास रूस निर्मित मिग और सुखोई विमान भी हैं। दशकों के प्रतिबंधों से ईरान के लिए अपने पुराने होते बेड़ों के रखरखाव का काम मुश्किल हो रहा है।

Facebook


