Tony Roberts Passes Away: सिनेमा जगत को बड़ा झटका, मशहूर एक्टर का निधन, इन फिल्मों से मिली पहचान

सिनेमा जगत को बड़ा झटका, मशहूर एक्टर का निधन, Big shock to the cinema world, famous actor passes away, Read

Tony Roberts Passes Away: सिनेमा जगत को बड़ा झटका, मशहूर एक्टर का निधन, इन फिल्मों से मिली पहचान

Road Accident News Today | Image Credit: IBC24 File Photo

Modified Date: February 9, 2025 / 02:50 pm IST
Published Date: February 9, 2025 12:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • थिएटर कलाकार और फिल्म अभिनेता टोनी रॉबर्ट्स का निधन
  • अमेरिका में नाटक और संगीत, दोनों ही क्षेत्र में प्रस्तुति दे चुके हैं रॉबर्ट्स
  • बेटी निकोल बर्ले ने दी रॉबर्ट्स के निधन की सूचना

न्यूयॉर्क: Tony Roberts Passes Away बहुमुखी प्रतिभा के धनी थिएटर कलाकार और फिल्म अभिनेता टोनी रॉबर्ट्स का निधन हो गया है। वह 85 साल के थे। अमेरिका में नाटक और संगीत, दोनों ही क्षेत्र में प्रस्तुति दे चुके रॉबर्ट्स वुडी एलन की कई फिल्मों में शामिल हुए और अक्सर एलन के सबसे अच्छे दोस्त के रूप में दिखाई दिये। वह टोनी पुरस्कार के लिए भी नामांकित किये गये थे।

Read More : CG Naxal News: बीजापुर में 2 जवान शहीद, एनकाउंटर में 12 नक्सली ढेर, जवानों के जाल में फंसे कई बड़े माओवादी 

Tony Roberts Passes Away रॉबर्ट्स के निधन की घोषणा उनकी बेटी निकोल बर्ले ने की और इसकी जानकारी ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को दी। थियेटर कलाकार के रूप में रॉबर्ट्स के पास एक मिलनसार व्यक्तित्व था जो संगीतमय कॉमेडी के लिहाज से पूरी तरह अनुकूल था। उन्होंने ‘ब्रॉडवे म्यूजिकल’ के ‘हाउ नाउ, डॉव जोन्स’ (1967), ‘शुगर’ (1972) (‘सम लाइक इट हॉट’ फिल्म का रूपांतरण) और ‘विक्टर/विक्टोरिया’ में विविध भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने जूली एंड्रयूज के साथ उनके ब्रॉडवे में लौटने के बाद ‘विक्टर/विक्टोरिया’ में सह अभिनेता के रूप में भूमिका निभाई।

रॉबर्ट्स का जन्म 22 अक्टूबर, 1939 को न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने न्यूयॉर्क में ‘हाई स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट’ में पढ़ाई की और इलिनोइस में नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय से स्नातक किया। उन्होंने 2007 में कैंपी, रोलर-डिस्को ‘ज़ानाडू’ और 2009 में ‘द रॉयल फ़ैमिली’ में भी अभिनय किया। उन्होंने अपने संस्मरण ‘डू यू नो मी?’ में लिखा है कि ‘मैं पत्ते के खेल में कभी भी विशेष रूप से भाग्यशाली नहीं रहा हूं। मैंने कभी जैकपॉट नहीं हासिल किया। लेकिन मैं जीवन में बेहद भाग्यशाली रहा हूं।”

Read More : Road Accident News: प्रयागराज कुंभ से स्नान कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, हादसे को लेकर सीएम साय ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के लिए दिए ये निर्देश

रॉबर्ट्स ब्रॉडवे पर वर्ष 1966 की वुडी एलन की कॉमेडी ‘डोंट ड्रिंक द वॉटर’ में भी दिखाई दिए। एलन की अन्य फिल्में जिनमें रॉबर्ट्स ने अभिनय किया उनमें ‘एनी हॉल’ (1977), ‘स्टारडस्ट मेमोरीज’ (1980), ‘ए मिडसमर नाइट्स सेक्स कॉमेडी’ (1982), ‘हन्ना एंड हर सिस्टर्स’ (1986) और ‘रेडियो डेज’ (1987) शामिल हैं। एरिक लैक्स की पुस्तक ‘वुडी एलन: ए बायोग्राफी’ में रॉबर्ट्स ने ‘ए मिडसमर नाइट्स सेक्स कॉमेडी’ के एक जटिल दृश्य को याद किया जिसे एलन ने इच्छित प्रभाव को प्राप्त करने के लिए फिल्म के संपादन का काम पूरा होने के बाद भी बार-बार शूट किया था। जब उन्हें एंथनी रॉबर्ट्स के रूप में पहचान मिली तो उन्हें ‘हाउ नाउ, डॉव जोन्स’ और ‘प्ले इट अगेन, सैम’ के लिए टोनी पुरस्कार के लिए दो बार नामांकित किया गया था।.

No products found.

Last update on 2026-06-05 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।