मशहूर अमेरिकी संवाददाता सीमोर टॉपिगं का 99 वर्ष की आयु में निधन

Ads

मशहूर अमेरिकी संवाददाता सीमोर टॉपिगं का 99 वर्ष की आयु में निधन

  •  
  • Publish Date - November 8, 2020 / 05:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

न्यूयॉर्क, आठ नवंबर (एपी) विदेशी मामलों के अपने समय के बेहतरीन संवाददाता सीमोर टॉपिंग का रविवार को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय तक एसोसिएटेड प्रेस, न्यूयॉर्क टाइम्स से जुड़े रहने के बाद टाइम्स के शीर्ष संपादक रहे। इसके अलावा वह पुलित्जर पुरस्कारों के प्रशासक भी रहे।

उनकी बेटी रेबेका ने ई-मेल के जरिये भेजे गए बयान में बताया कि टॉपिंग ने व्हाइट प्लेन्स अस्पताल में शांति से अपनी आखिरी सांसें लीं।

टॉपिगं का जन्म 11 दिसंबर, 1921 को हरलीम में हुआ था। उनके माता-पिता पूर्वी यूरोपीय यहूदी प्रवासी थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान देने के बाद टॉपिंग कोलंबिया जर्नलिज्म स्कूल के इंटरनेशनल जर्नलिज्म चेयर में पत्रकारिता के प्रोफेसर रहे, लेकिन 2002 में उन्होंने पढ़ाना बंद कर दिया।

एपी

शुभांशि दिलीप

दिलीप