रूसी ड्रोन हमले में पिता और तीन बच्चों की मौत, गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल
रूसी ड्रोन हमले में पिता और तीन बच्चों की मौत, गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल
कीव, 11 फरवरी (एपी) यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खारकीव इलाके में मंगलवार रात एक रूसी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति और उसके तीन छोटे बच्चों की मौत हो गई जबकि 35 सप्ताह की गर्भवती पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
खारकीव के स्थानीय अभियोजक कार्यालय के मुताबिक, ड्रोन हमले में घर पूरी तरह तबाह हो गया और उसमें आग लग गई, जिसके कारण परिवार अंदर ही फंस गया।
उसके मुताबिक, 34 साल के व्यक्ति और उसके तीन बच्चों – दो वर्षीय जुड़वां लड़के और एक वर्षीय बच्ची – की मौत हो गई, जबकि बचावकर्मियों ने गर्भवती महिला को मलबे से जीवित निकाल लिया।
अभियोजक कार्यालय ने कहा कि महिला गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार किया जा रहा है।
बोहोदुखिव के मेयर वोलोदिमीर बिली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमने वह खो दिया जो सबसे कीमती था – हमारा भविष्य।’’
उन्होंने कहा, ‘‘परिवार को दिलासा देने के लिए कोई शब्द नहीं हैं; ऐसी कोई प्रार्थना नहीं है जो उस मां के दिल के जख्मों को भर सके जिसने अपने बच्चों को खो दिया है।’’
एपी
शफीक नरेश
नरेश

Facebook


