अमेरिका में ओमीक्रोन स्वरूप से मौत का पहला मामला आया

अमेरिका में ओमीक्रोन स्वरूप से मौत का पहला मामला आया

अमेरिका में ओमीक्रोन स्वरूप से मौत का पहला मामला आया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: December 21, 2021 11:38 am IST

First case of omicron : वाशिंगटन, 21 दिसंबर (भाषा) अमेरिका के टेक्सास राज्य में कोरोना वायरस के नए ओमीक्रोन स्वरूप से एक मरीज की मौत हो गयी, जो देश में संक्रमण के इस स्वरूप से मौत का पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हैरिस काउंटी पब्लिक हेल्थ द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, अमेरिका के टेक्सास राज्य में 50 वर्ष के आसपास के एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसने टीके की खुराक नहीं ली थी और वह पहले भी कोविड-19 से संक्रमित हो चुका था।

सीएनएन की खबर के मुताबिक, यह मामला अमेरिका में ओमीक्रोन से संबंधित मौत का पहला मामला है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘टीके की खुराक न लेने और खराब स्वास्थ्य के कारण इस व्यक्ति के कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार पड़ने का अत्यधिक खतरा था।’’

काउंटी की न्यायाधीश लीना हिडाल्गो ने सोमवार को मौत की जानकारी दी।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में