अमेरिका में पुलिस प्रमुख की हत्या के बाद पांच बंदूकें बरामद, दो घायल : पुलिस

अमेरिका में पुलिस प्रमुख की हत्या के बाद पांच बंदूकें बरामद, दो घायल : पुलिस

अमेरिका में पुलिस प्रमुख की हत्या के बाद पांच बंदूकें बरामद, दो घायल : पुलिस
Modified Date: January 4, 2023 / 12:21 pm IST
Published Date: January 3, 2023 11:47 pm IST

ब्रैकेनरिज : पश्चिमी पेन्सिलवेनिया के एक पुलिस प्रमुख की मौत और दो अन्य अधिकारियों के घायल होने की घटना के बाद पुलिस ने पीछा करके एक संदिग्ध व्यक्ति को मार गिराया और उसके पास से पांच बंदूकें बरामद कीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Read More : खुलेआम रिश्वत ले रहा था जिला शिक्षा अधिकारी, पहले भी कर चूका है ये कांड, पकड़ाया तो…

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस प्रमुख और एक अन्य अधिकारी को सोमवार को पिट्सबर्ग के उत्तर-पूर्व में एलेघेनी काउंटी के ब्रैकेनरिज में अलग-अलग ब्लॉक में गोली मार दी गई थी। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध ने एक वाहन को टक्कर मार दी थी और पुलिस के साथ गोलीबारी की थी जिसके बाद पिट्सबर्ग में उसे मार गिराया गया।

Read More : इस दिन बच्चों और पैरेंट्स से ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे PM मोदी, चुनिंदा सहभागियों को दिया जाएगा एक खास ‘तोहफा’

निर्वाचित गवर्नर , स्टेट अटॉर्नी जनरल जोश शापिरो ने कहा कि मारे गए ब्रैकेनरिज पुलिस प्रमुख जस्टिन मैकइंटायर ‘‘पेन्सिल्वेनिया वासियों को सुरक्षित रखने के लिए संदिग्ध की ओर भागे और उन्होंने समुदाय की सेवा में अपना जीवन बलिदान कर दिया।’’ बाकी घायल दो अधिकारियों का इलाज हो रहा है। एलेघेनी काउंटी पुलिस ने मंगलवार को कहा कि राज्य पुलिस ने रविवार शाम को हथियारों से जुड़े उल्लंघन पर रूट 22 पर डुक्सेन के 28 वर्षीय आरोन लैमोंट स्वान जूनियर को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह भाग गया।

Read More : पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर हमला, कार के शीशे तोड़े, दुकानों में लगाई आग….

पुलिस ने कहा कि माना जाता है कि मामले के दौरान स्वान द्वारा इस्तेमाल की गई पांच बंदूकें बरामद की गईं, चार ब्रैकेनरिज में और एक होमवुड-ब्रशटन में। अधिकारियों ने कहा कि एलेघेनी काउंटी पुलिस संदिग्ध की गोलीबारी की जांच करेगी और अपने निष्कर्षों को काउंटी के जिला अटॉर्नी को सौंप देगी।

Read More : आज ये तीन राशि वाले जातक हो जाएंगे मालामाल, सदैव बनी रहेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में