बेल्जियम की एक इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत

बेल्जियम की एक इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत

बेल्जियम की एक इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत
Modified Date: July 1, 2026 / 06:34 pm IST
Published Date: July 1, 2026 6:34 pm IST

एंटवर्प (बेल्जियम), एक जुलाई (एपी) बेल्जियम के एंटवर्प शहर में बुधवार को एक इमारत में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एंटवर्प पुलिस ने एक बयान में कहा कि शहर के लिंकरेओवर इलाके में स्थित इमारत की आठवीं मंजिल पर आग लगी जिसमें 200 से अधिक लोग रहते हैं।

एंटवर्प पुलिस की प्रवक्ता किम बास्तियेंस ने बेल्जियम के निजी प्रसारक ‘वीटीएम’ से कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश आग में कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं।’’

पुलिस ने बताया कि दस मंजिला इमारत को खाली करा लिया गया है।

इसके अनुसार स्थानीय निवासियों को चेतावनी दी गई कि वे अपने फ्लैट के खिड़की-दरवाजे बंद रखें।

पुलिस ने बताया कि भयानक आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इसने बताया कि प्रथम प्रतिक्रिया दलों और पुलिस के कई दलों को मौके पर भेजा गया। आग लगने का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ‘‘लिंकरेओवर में लगी भयानक आग के पीड़ितों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों की सराहना करना चाहता हूं जो आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’

एपी

देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में