यूक्रेन से 50 लाख लोगों ने किया पलायन : संयुक्त राष्ट्र

यूक्रेन से 50 लाख लोगों ने किया पलायन : संयुक्त राष्ट्र

यूक्रेन से 50 लाख लोगों ने किया पलायन : संयुक्त राष्ट्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: April 20, 2022 4:35 pm IST

बर्लिन, 20 अप्रैल (एपी) संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि 24 फरवरी को रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक 50 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से पलायन कर चुके हैं।

शरणार्थियों के लिए जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने बुधवार को शरणार्थियों की कुल संख्या 50 लाख 10 हजार बताई।

इन लोगों में से आधे से अधिक, करीब 28 लाख सबसे पहले पोलैंड भाग गए। उनमें से बहुत से लोग हालांकि वहां रुके हैं, लेकिन काफी लोगों के वहां से आगे चले जाने की सूचना है। इनकी सटीक संख्या की जानकारी हालांकि नहीं है। यूरोपीय संघ के भीतर सीमा जांच चौकियां कम हैं।

यूएनएचसीआर ने 30 मार्च को कहा था कि 40 लाख लोग यूक्रेन से भाग गए हैं। युद्ध की शुरुआत की तुलना में हाल के हफ्तों में पलायन कुछ धीमा था।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि शरणार्थियों के अलावा, यूक्रेन के भीतर 70 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

युद्ध से पहले यूक्रेन की जनसंख्या चार करोड़ चालीस लाख थी।

एपी

प्रशांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में