उड़ान भरने के दौरान हुआ बड़ा दुर्घटनाग्रस्त हुआ छोटा विमान, पांच लोगों की मौत

Ads

उड़ान भरने के दौरान हुआ बड़ा दुर्घटनाग्रस्त हुआ छोटा विमान, पांच लोगों की मौत ! Five people died during the flight

  •  
  • Publish Date - February 23, 2023 / 08:41 AM IST,
    Updated On - February 23, 2023 / 09:41 AM IST

लिटिल रॉक : Five people died during the flight अमेरिका में अरकंसास के लिटिल रॉक औद्योगिक इलाके के बाहरी क्षेत्र में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक पर्यावरण परामर्श कंपनी के पांच कर्मचारियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Read More: Hanshraj yog: होली से पहले बनने वाला है ‘हंसराज योग’, इन पांच राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

पुलस्की काउंटी शेरिफ के कार्यालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कोडी बर्क ने बताया कि विमान बुधवार को ‘बिल एंड हिलेरी क्लिंटन नेशनल एयरपोर्ट’ के कई मील दक्षिण में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि विमान में पांच लोग सवार थे।

Read More: MCD सदन में बैलेट पेपर गायब करने को लेकर हंगामा, ‘आप’ प्रवक्ता ने चुनाव को लेकर कही ये बात

एफएए ने बताया कि दो इंजन वाले विमान बीच बीई20 ने लिटिल रॉक हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और यह ओहायो के कोलंबस में ‘जॉन ग्लेन कोलंबस इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ जाने वाला था। बर्क ने विमान में सवार यात्रियों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी है। एफएए ने कहा कि वह और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच करेगा।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक