अमेरिका ने पहली बार स्वीकार की अंतरिक्ष में हथियार तैनात करने की बात
अमेरिका ने पहली बार स्वीकार की अंतरिक्ष में हथियार तैनात करने की बात
वाशिंगटन, 15 सितंबर (एपी) अमेरिका ने पहली बार पुष्टि की है कि उसने अंतरिक्ष में हथियार तैनात किए हैं।
एयर फोर्स सेक्रेटरी ट्रॉय मिंक ने सोमवार को मैरीलैंड में एयर एंड स्पेस साइबर कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमेरिका ने “दुश्मन की कार्रवाई के खिलाफ संयुक्त बल की सुरक्षा करने में सक्षम, कक्षा में तैनात अंतरिक्ष नियंत्रण हथियार” तैनात किए हैं।
मिंक ने यह नहीं बताया कि हथियार क्या हैं या वे कैसे काम करते हैं। अमेरिका ने 2024 में कहा कि रूस एक नया उपग्रह रोधी हथियार बना रहा है जिसे अंतरिक्ष से प्रक्षेपित किया जा सकता है। उस समय व्हाइट हाउस ने कहा था कि खतरा आसन्न नहीं है।
उपग्रह रोधी हथियार के बारे में आई खबरों से हालांकि रूस और चीन की ओर से अंतरिक्ष में मौजूद खतरों को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताएं जाहिर हुईं, क्योंकि अमेरिका की काफी अवसंरचना उपग्रह संचार पर निर्भर है।
अपनी टिप्पणी में मिंक ने यह भी कहा कि वायुसेना अपनी क्षमताओं में और अधिक स्वायत्त प्रणालियां जोड़ रही है और अनुमान जताया कि 2032 तक यह बल ‘‘पूरी तरह अलग’’ नजर आएगा। उदाहरण के लिए, उन्होंने कहा कि एकतरफा हमले वाले ड्रोन तोपखाने की जगह ‘‘मुख्य मारक हथियार’’ बन जाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘हम मौजूदा खतरों के खिलाफ अपनी तैयारियों को बढ़ा रहे हैं।’’
ट्रंप ने 2019 में अंतरिक्ष बल (स्पेस फोर्स) का गठन किया था।
एपी प्रशांत नरेश
नरेश

Facebook


