जेफरी एप्स्टीन से संबंधों की जांच के सिलसिले में पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन गिरफ्तार

जेफरी एप्स्टीन से संबंधों की जांच के सिलसिले में पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन गिरफ्तार

जेफरी एप्स्टीन से संबंधों की जांच के सिलसिले में पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन गिरफ्तार
Modified Date: February 23, 2026 / 11:40 pm IST
Published Date: February 23, 2026 11:40 pm IST

लंदन, 23 फरवरी (एपी) ब्रिटेन की पुलिस ने जेफरी एप्स्टीन के साथ संबंधों से जुड़े कदाचार मामले की जांच के तहत ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस फोर्स ने कहा, ‘‘अधिकारियों ने सार्वजनिक पद पर दुर्व्यवहार के संदेह में उत्तरी लंदन से 72-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।’’

इसमें ब्रिटिश पुलिस की प्रथा के अनुरूप मैंडेलसन का नाम नहीं लिया गया, लेकिन इस मामले में संदिग्ध की पहचान पहले ही मैंडेलसन के रूप में की जा चुकी है।

पुलिस मैंडेलसन से उन दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ कर रही है, जिनसे पता चलता है कि उन्होंने (मैंडेलसन ने) डेढ़ दशक पहले एप्स्टीन को संवेदनशील सरकारी जानकारी दी थी।

उनपर यौन दुर्व्यवहार का कोई आरोप नहीं है।

एपी शोभना सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में