पड़ोसी मुल्क के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री का निधन, क्वेटा अस्पताल में थे भर्ती

पड़ोसी मुल्क के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री का निधन, क्वेटा अस्पताल में थे भर्ती

पड़ोसी मुल्क के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री का निधन, क्वेटा अस्पताल में थे भर्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: June 26, 2021 5:32 pm IST

इस्लामाबाद, (भाषा) पाकिस्तान के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री मीर हजार खान खोसो का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। खोसो ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में अंतिम सांस ली। यह जानकारी उनके परिवार ने दी।

Read More News: महिला को फोन कर मिलने बुलाता था युवक, मिलने पहुंचा तो 10-12 लोगों ने मिलकर की जमकर खातिरदारी

खोसो के बेटे अमजद हुसैन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें प्रांत के लहरी इलाके में दफनाया जाएगा। हुसैन ने कहा कि उनके पिता कुछ समय से बीमार थे और दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया।

Read More News:  दुर्गा स्व-सहायता समूह आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर, कड़कनाथ से मिल रही अच्छी सेहत के साथ आर्थिक उन्नति

सेवानिवृत्त न्यायाधीश खोसो वर्ष 2013 में तीन महीने के लिए कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे थे और इस दौरान उनकी निगरानी में संघीय चुनाव कराए गए थे, जिसमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज को जीत मिली थी। खोसो का जन्म 20 सितंबर 1929 को बलूचिस्तान के जाफराबाद जिले में हुआ था।

 

Read More News:  टीचर ने 8वीं की छात्रा को थमाया लव लेटर, कहा- मिलने आना, नहीं तो तंत्र मंत्र कर जान से मार दूंगा 


लेखक के बारे में