अमेरिका के पूर्व सांसद हैरी रीड का निधन, पिछले चार साल से कैंसर से थे पीड़ित
अमेरिका के पूर्व सांसद एवं नेवादा से सबसे लंबे समय तक कांग्रेस के सदस्य रहे हैरी रीड का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
लास वेगास (अमेरिका), (एपी) अमेरिका के पूर्व सांसद एवं नेवादा से सबसे लंबे समय तक कांग्रेस के सदस्य रहे हैरी रीड का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
पूर्व सांसद की पत्नी लैंड्रा रीड ने एक बयान में कहा, ‘‘हैरी ने मंगलवार को अंतिम सांस ली, उस वक्त परिवार से सभी सदस्य मौजूद थे। वह पिछले चार साल से अग्न्याशय कैंसर से पीड़ित थे।’’
यह भी पढ़ें: बस्तर की सीमा से लगे उड़ीसा में मिले ओमिक्रान के मरीज, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
उन्होंने कहा, ‘‘ हैरी एक समर्पित पारिवारिक व्यक्ति और निष्ठावान दोस्त थे। हम पिछले कुछ वर्षों में इतने सारे लोगों से मिले समर्थन की सराहना करते हैं। हम उन चिकित्सकों और नर्स के भी आभारी हैं, जिन्होंने हैरी का ध्यान रखा।’’
लैंड्रा ने बताया कि हैरी के अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी आने वाले दिनों में साझा की जाएगी।
वाशिंगटन में 34 साल के करियर में, पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा के कार्यकाल में हैरी ने अहम भूमिकाएं निभाई।
यह भी पढ़ें: ’40 से 50 साल की आयु वाली महिलाएं ही मोदी को पसंद करती हैं’, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का वीडियो वायरल
हैरी ने एक हादसे में एक आंख की रोशनी खोने के बाद 2016 में राजनीति को अलविदा कह दिया था। हैरी को मई 2018 में अग्न्याशय का कैंसर हो गया था और तभी से उनका इलाज चल रहा था।

Facebook


