पूर्वी नेपाल में भारत की मदद से बनने वाले स्कूल की आधारशिला रखी गई

पूर्वी नेपाल में भारत की मदद से बनने वाले स्कूल की आधारशिला रखी गई

पूर्वी नेपाल में भारत की मदद से बनने वाले स्कूल की आधारशिला रखी गई
Modified Date: July 2, 2026 / 10:32 pm IST
Published Date: July 2, 2026 10:32 pm IST

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, दो जुलाई (भाषा) पूर्वी नेपाल के कोशी प्रांत के एक गांव में भारत की आर्थिक मदद से बनने वाले स्कूल की इमारत की आधारशिला रखी गई।

काठमांडू में भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह इमारत भारत की ‘‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’’ के तहत तीन करोड़ नेपाली रुपये की सहायता से बनाई जा रही है।

झापा जिले की शिवसताक्षी नगरपालिका स्थित श्री जन आदर्श माध्यमिक विद्यालय के भवन का शिलान्यास बृहस्पतिवार को कोशी प्रांतीय विधानसभा सदस्य राधा कृष्ण खनाल, महापौर मेघाहांग थोप्रा तथा काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की द्वितीय सचिव गरिमा नौटियाल ने संयुक्त रूप से किया।

महापौर थोप्रा ने विकास कार्यों के लिए भारत सरकार से मिल रहे सहयोग की सराहना की और भरोसा जताया कि नया बुनियादी ढांचा नगरपालिका में छात्रों और शिक्षकों के लिए सीखने के माहौल को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में