यहूदी समुदाय की जासूसी कर ईरान की मदद करने के संदेह में चार लोग गिरफ्तार : लंदन पुलिस

यहूदी समुदाय की जासूसी कर ईरान की मदद करने के संदेह में चार लोग गिरफ्तार : लंदन पुलिस

यहूदी समुदाय की जासूसी कर ईरान की मदद करने के संदेह में चार लोग गिरफ्तार : लंदन पुलिस
Modified Date: March 6, 2026 / 02:08 pm IST
Published Date: March 6, 2026 2:08 pm IST

लंदन, छह मार्च (एपी) लंदन पुलिस ने कहा कि यहूदी समुदाय की जासूसी करके ईरान की मदद करने के संदेह में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि संदिग्धों को एक विदेशी खुफिया सेवा की मदद करने के शक में हिरासत में लिया गया है। संदिग्धों में एक ईरानी और तीन ब्रिटिश-ईरानी दोहरी नागरिकता वाले नागरिक शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि 22, 40, 52 और 55 वर्ष की आयु के इन पुरुषों को उत्तरी लंदन और उसके आसपास के इलाकों से देर रात गिरफ्तार किया गया।

इन लोगों पर स्थानों और व्यक्तियों की जासूसी करने का संदेह है।

एपी गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में