अमेरिका: अलास्का में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के चार सदस्य घायल

अमेरिका: अलास्का में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के चार सदस्य घायल

अमेरिका: अलास्का में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के चार सदस्य घायल
Modified Date: June 23, 2026 / 08:26 am IST
Published Date: June 23, 2026 8:26 am IST

जूनो (अलास्का), 23 जून (एपी) अलास्का में सोमवार को अमेरिकी तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के सभी चार सदस्य घायल हो गए।

‘एमएच-60 जयहॉक’ हेलीकॉप्टर सिटका में हार्बर माउंटेन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा कि बचाव दल दुर्घटना के लगभग एक घंटे बाद स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे पहुंचा जिसके बाद चालक दल के सभी चार सदस्यों को तुरंत ‘माउंट एजकुम्बे मेडिकल सेंटर’ ले जाया गया।

बल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा और उनका बचाव हमारी प्राथमिकता है।

तटरक्षक बल के अधिकारी एशली मर्फी ने कहा कि यह दुर्घटना एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना किस वजह से हुई।

एपी खारी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में